फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devshilpi worshipped with devotion

Kushinagar News: श्रद्धापूर्वक पूजे गए देवशिल्पी

Thu, 18 Sep 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Devshilpi worshipped with devotion
पडरौना। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में देवशिल्पी विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन बुधवार को धूमधाम से किया गया। औद्योगिक संस्थानों, वर्कशाप, मोटर गैरेज व अन्य कल कारखानों सहित मशीनरी स्टोरों में साफ-सफाई के बाद पूजन-अर्चन सुबह से ही शुरू हो गया।
विज्ञापन

नगर के रोडवेज वर्कशाप, बिजली घर, आईआटीआई, औद्योगिक आस्थान परिसर में लगे कारखाना सहित विभिन्न स्थानों पर धूमधाम के साथ देवशिल्पी की पूजा की गई।
छावनी स्थित रोडवेज वर्कशाप, कठकुइयां मोड़ स्थित बिजली घर, छावनी स्थित राजकीय आईटीआई, रामकोला रोड स्थित औद्योगिक आस्थान में लगे कल कारखानों में देवशिल्पी का पूजन-अर्चन धूमधाम से किया गया। कुछ स्थानों पर देर शाम भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा पूजा के मौके पर शहर के सुभाष चौक स्थित भगवान विश्वकर्मा मूर्ति के समक्ष नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल की अगुवाई में विश्वकर्मा, स्वर्णकार और कसेरा समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed