{"_id":"67f976698cd12ff09b0c6dbb","slug":"devotees-will-take-a-dip-at-bhaisahan-ghat-today-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-135520-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भैसहां घाट पर आज डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भैसहां घाट पर आज डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु
Sat, 12 Apr 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। नारायणी नदी तट पर बसे भैसहां घाट पर 12 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा को लगने वाले प्राचीन चैत्र वरणी मेला की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। दुकानें सजी हैं। शनिवार की ब्रह्म मुहूर्त से नदी में डुबकी लगाकर श्रद्धालु प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। बिहार, नेपाल सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। मेले में सुरक्षा के लिए खड्डा पुलिस के अतिरिक्त अन्य थाने की फोर्स बुलाई गई है।
नारायणी के तट पर बसे भैसहां गांव की दुर्गा माता की प्रसिद्धि जन-जन में है। हर वर्ष चैत्र पूर्णिमा को लोग नारायणी में डुबकी लगा मां दुर्गा की पूजा करते हैं। इस पर्व को चैत्र वरणी के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष शनिवार की भोर से ही बड़ी संख्या श्रद्धालु डुबकी लगाकर पाप से मुक्त व अपने परिजनों के कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे।
इस अवसर पर कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, गोरखपुर, सहित बिहार तथा पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग पहुंचे हैं। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है ,लोगों की बड़ी भीड़ व वाहनों को नियंत्रण करने के लिए वैरियर लगाकर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नदी में स्नान करते समय कोई अनहोनी न हो इसके लिए गोताखोर व नाव तैनात की गई है।