फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devotees throng the procession of Lakhrao Mai.

Kushinagar News: लखराव माई की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 28 Mar 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng the procession of Lakhrao Mai.
चैत नवरात्र के नौवें दिन पडरौना शहर के शायरी माता मंदिर से निकली गई शोभायात्रा में शामिल भक्त।
पडरौना। नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार दोपहर बाद पडरौना नगर में लखराव माई की शोभायात्रा निकाली गई। लखराव माई की झांकी, मूर्ति और पताका के साथ निकली यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस आयोजन में शहर के तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


शहर के बलुचहां स्थित लखराव मंदिर परिसर से हर साल चैत्र नवरात्र में रामनवमी के दिन लखराव माई की शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी शुक्रवार को यह परंपरागत आयोजन हुआ। इसके लिए दोपहर से ही श्रद्धालु बलुचहां स्थित लखराव मंदिर में जुटने लगे थे। भारी उत्साह के साथ निकली यह शोभायात्रा शहर के बलुचहां, नौका टोला, रामकोला रोड होते हुए सुभाष चौक पहुंची, जहां से शोभा यात्रा पुन: लखराव माई मंदिर परिसर में पहुंची। इस शोभायात्रा के मार्ग को श्रद्धालुओं ने सफाई करने के बाद पानी से धो दिया था। जिस रास्ते शोभा यात्रा गुजरी, उस पर खड़ी महिलाओं ने पूजा की। इस दौरान जयकारा व देवी गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया था। वहीं कलाकारों ने जगह-जगह कई हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय उपाध्याय, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा, सतीश पटेल, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, रितिक सिंह गौतम, नितिन उपाध्याय, अखिलानंद उपाध्याय, हरि यादव, रामकृपा जायसवाल, बलवंत यादव, नीरज, गुड्डू चौधरी, पिंटू उपाध्याय, राधे यादव, अमित वर्मा, सदाशिव मणि त्रिपाठी, यशवंत गुप्ता, संजय जायसवाल, हरिमोहन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

चैत नवरात्र के नौवें दिन पडरौना शहर के शायरी माता मंदिर से निकली गई शोभायात्रा में शामिल भक्त।

चैत नवरात्र के नौवें दिन पडरौना शहर के शायरी माता मंदिर से निकली गई शोभायात्रा में शामिल भक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed