फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devotees performed Jalabhishek with Jai Ghosh

Kushinagar News: जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Sun, 27 Apr 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed Jalabhishek with Jai Ghosh
गंगुआ बाजार। बैसाखी तेरस पर क्षेत्र के शिव सरेया स्थित प्रसिद्व बाबा विशेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान हरहर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। शिव सरेया गांव स्थित बाबा विशेश्वर नाथ महादेव मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आसपास गांव के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार के भी लोग पूजन करने आते हैं। वैसे तो मंदिर में हर समय श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। लेकिन फाल्गुन मास कि महाशिवरात्रि व बैसाख मास के तेरस के दिन श्रद्धालुओं कि भीड़ अधिक जुटती है। शनिवार को बैसाखी तेरसर पर पहुंचे श्रदालु महादेव को दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, बेलपत्र दूर्बा, अक्षत आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया। इसके बाद विधिवत पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में मेला जैसा माहौल रहा, जहां लगी दुकानों में श्रद्धालुओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed