फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Development works under MGNREGA were reviewed.

Kushinagar News: मनरेगा के तहत विकास कार्यों की हुई समीक्षा

Fri, 22 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Development works under MGNREGA were reviewed.
फाजिलनगर। ब्लाक सभागार में बृहस्पतिवार को मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में हुए विकास कार्यों की सोशल ऑडिट एंट्री कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। इसमें मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई।जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रशासन जनता के प्रति उत्तरदायी है और सोशल ऑडिट जैसी प्रक्रिया से योजनाओं की गुणवत्ता तथा कार्यों की विश्वसनीयता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। बीडीओ रवि कुमार रंजन ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत संचालित कार्यों में गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। एपीओ मनरेगा वसीम रजा ने ब्लॉक में संचालित विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सोशल ऑडिट टीम को विभिन्न योजनाओं और कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह, एडीओ आईएसबी चित्रमणि शर्मा, लोकनाथ शाह, अशोक राय, सत्य प्रकाश मणि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed