फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Development work will be done in Dudhi with 11 crore rupees, street lighting system will also be improved

Kushinagar News: दुदही में 11 करोड़ से होंगे विकास कार्य, पथ प्रकाश व्यवस्था भी होगी दुरुस्त

Sun, 27 Apr 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Dudhi with 11 crore rupees, street lighting system will also be improved
दुदही। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर के मोहल्लों में विकास होगा। सड़क, पथ प्रकाश, नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा ओपन जिम का भी निर्माण होगा। शासन से हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। 52 परियोजनाएं इसमें शामिल की गईं हैं।
विज्ञापन

दुदही नगर पंचायत के वार्डों में सड़क, नाली, पथ प्रकाश की व्यवस्था मुख्यमंत्री सृजन योजना से होगी। इसके तहत 52 परियोजनाएं शामिल हैं। अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान आलम ने बताया कि दुदही की विकास के वार्ड नंबर-11 में गिदहवा चौक से बीज गोदाम तक पटरी एवं सुंदरीकरण, वार्ड 11 में ही जयचंद गुप्ता के घर के पास ओपन जिम बाउंड्रीवाॅल, वार्ड-12 में शिव पार्वती मंदिर से अरुण जायसवाल के घर तक सड़क निर्माण, चंदन मद्धेशिया के घर से रामचंद्र मद्धेशिया के घर तक निर्माण कार्य, वार्ड-दो में चार मीटर चौड़ी सीसी सड़क, लाइटिंग, ब्लाॅक मोड़ से सुराजी बाजार तक सड़क की पटरी, लाइटिंग, सुंदरीकरण की व्यवस्था की जाएगी। वार्ड नंबर तीन में सुंदरीकरण, ओपन जिम, बाउंड्रीवाॅल की निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावे कई वार्डों में सड़क, नाली, पाथवे का भी प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed