{"_id":"5aa818d84f1c1b01768b51ba","slug":"deputy-commissioner-gave-warning-to-careless-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने लापरवाह कर्मियों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने लापरवाह कर्मियों को दी चेतावनी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते उपायुक्त।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। गोरखपुर मंडल के उपायुक्त अशोक कुमार ने मंगलवार को कप्तानगंज तहसील, एसडीएम कोर्ट सहित कई दफ्तरों का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार कोर्ट के सभी मुकदमे ऑनलाइन करने तथा उनके त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने अपने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को जहां कार्रवाई करने की चेतावनी दी, वहीं सराहनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया। उपायुक्त सर्वप्रथम राजस्व लिपिक के कक्ष में पहुंचे, जहां तैनात लिपिक शिवकुमार यादव के पास रखे सभी अभिलेखों की जांच किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही लिपिक की सराहना की। इसके बाद एसडीएम कोर्ट में पहुंचे, जिसमें सभी मुकदमों की फाइलों की गहनता से जांच किया।
विज्ञापन
कंप्यूटर में दर्ज मुकदमों की स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने सर्वाधिक पुराने मुकदमों को ऑनलाइन करने व यथाशीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। इसके बाद तहसीलदार कोर्ट का जायजा लिया। वहां लंबित मुकदमों के निस्तारण में ढिलाही मिलने पर त्वरित निस्तारण के लिए तहसीलदार अशोक कुमार को निर्देशित किया। अभिलेखों के अच्छे ढंग से रखरखाव पर पेशकार बृजेश श्रीवास्तव को बधाई दी। इसके बाद खतौनी व आरके कार्यालय का निरीक्षण कर वहां मिली कमियों को सुधारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन