फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   deprived of electricity for three years

तीन साल से बिजली से वंचित है दो जनपदों की बड़ी आबादी

Sat, 12 Mar 2022 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
deprived of electricity for three years
तीन साल से बिजली से वंचित है दो जनपदों की बड़ी आबादी
विज्ञापन

कुशीनगर के खड्डा और महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र में आते हैं ये गांव
गंडक नदी की बाढ़ में बह गए थे तार-पोल, अब तक नहीं हुआ बिजली पहुंचाने का इंतजाम
खड्ड ा(कुशीनगर)। जिले के खड्डा और महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र की एक बड़ी आबादी करीब तीन साल से बिजली से वंचित है। तीन साल पहले गंडक नदी में आई बाढ़ में तार-पोल बह जाने के बाद से उन गांवों में बिजली नहीं पहुंच पा रही है। अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इस दिशा में प्रयास कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।
खड्डा तहसील क्षेत्र के मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर और निचलौल तहसील के सोहगीबरवां, मटियरवा, शिकारपुर, पिपरासी, नौका टोला आदि गांवों के लोग तीन साल से बिना बिजली के रह रहे हैं। मरचहवा के ग्राम प्रधान इजहार अंसारी, शिवपुर के प्रधान आनंद, नरायनपुर के नरसिंह, हरिहरपुर के प्रधान के प्रतिनिधि हीरामन सहित ग्रामीण नंदू, जवाहिर, नथुनी, जयप्रकाश, वीरेंद्र, जोगेंद्र, बेचन, परशुराम यादव, अजय कुमार, विजय सिंह, आदि बताते हैं कि लगभग आठ साल पहले बिजली आई थी, उस समय लगा था कि कुछ तो विकास की किरण पहुंची, लेकिन तीन साल पहले नदी ने कटान शुरू किया और शाहपुर गांव के आगे जिस जमीन पर पोल लगाकर तार ले जाया गया था, वह कट गया। किसी तरह लोगों ने कुछ दूरी पर पोल लगाया, लेकिन वह भी कट गया। तब से बिजली आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन

‘शासन को भेजा गया है प्रस्ताव’
खड्डा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रभात दुबे ने कहा कि नदी पार के गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए टॉवर लगाने सहित अन्य विकल्पों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसे उच्चस्तर पर देखा जा रहा है। धन मिलने पर निर्देश के अनुसार कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed