फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Departments have set up stalls; register and avail the benefits.

Kushinagar News: विभागों ने लगाए स्टॉल, पंजीकरण कराकर उठाएं लाभ

Sun, 04 Oct 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Departments have set up stalls; register and avail the benefits.
रामकोला। ब्लॉक परिसर में शनिवार को सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार कैंप का शुभारंभ हुआ। विभिन्न विभागों के स्टॉलों से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण और आवेदन करने सुविधा मुहैया कराई गई।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, राजस्व, शिक्षा, खाद्य एवं रसद, विद्युत, कृषि, श्रम, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांग जन सशक्तीकरण और जल निगम समेत सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, पारिवारिक लाभ, राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, श्रम कार्ड, कन्या सुमंगला और मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न सेवाओं के लिए पंजीकरण व आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है। स्वयं सहायता समूह की ओर से खाद बिक्री का स्टॉल भी लगाया गया है। विकसित भारत 2047’ का मानचित्र आकर्षण का केंद्र है। रोजगार सेवकों के आठ महीने से मानदेय नहीं मिलने व जल्द भुगतान कराए जाने का मुद्दा भी सामने आया। इस मौके पर सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रत्युष मयंक त्रिपाठी, बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed