फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deoria police took passport from Kasya police station, will include it in investigation

Kushinagar News: कसया थाने से देवरिया पुलिस ले गई पासपोर्ट, विवेचना में करेगी शामिल

Tue, 12 Mar 2024 12:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 Mar 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Deoria police took passport from Kasya police station, will include it in investigation
कसया। विदेश भेजने के मामले में ठगी के शिकार हुए युवकों का पासपोर्ट लेने देवरिया पुलिस कसया थाने पहुंचकर करीब 60 पासपोर्ट लेकर गई, जो वहां जालसाजी शिकार युवकों के दस्तावेज से जुड़ा हुआ है। पासपोर्ट को कब्जे में लेकर देवरिया पुलिस विवेचना कर रही हैं।
विज्ञापन

देवरिया में विदेश भेजने के नाम पर करीब 200 युवकों को ठगी के शिकार के मामले ने पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है। इसी बीच कुशीनगर के कसया थाने में ठगी के शिकार युवकों के 68 पासपोर्ट कसया पोस्ट बाक्स में मिले थे। सूचना मिलने पर देवरिया पुलिस कसया थाने पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी कर पासपोर्ट को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कसया नगर में ऑफिस खोलकर केन्या भेजने के नाम पर करीब 75 बेरोजगार युवकों से 30 लाख की ठगी के मामले में चार जालसाजों को कसया पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। जालसाजों ने ठगी के शिकार युवकों के 68 पासपोर्ट डाक विभाग के पोस्ट बॉक्स में छिपा दिया था। दूसरे दिन डाकिया उसे लेकर कसया थाने पहुंचा और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस पासपोर्ट की जांच कर रही है। इसमें कुशीनगर के अलावा देवरिया, गोरखपुर, सिवान जिले के युवकों के पासपोर्ट थे। पुलिस की मानें तो अधिकांश पासपोर्ट देवरिया जिले के युवकों के हैं। इस संबंध ने एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि देवरिया पुलिस आई थी। वहां दर्ज मुकदमे से संबंधित पासपोर्ट को जांच करके ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed