फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demonstration of villagers

Kushinagar News: पुलिया धंसने से नाराज गांव वालों का प्रदर्शन

Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers
प्रदर्शन करते लोग।संवाद
आरईएस विभाग के अभियंता को नहीं है जानकारी
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। सपहा-रजवाबर मार्ग पर बनी पुलिया धंस गई है। इसकी वजह से करीब डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। चार पहिया वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। इससे नाराज गांव वालों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर पुलिया का निर्माण कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
दशकों पूर्व बनी पुलिया काफी दिनों पहले धंस गई है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय मैनपुर भुदेवपुर के पास यह पुलिया है। इस सड़क से लोग कसया, सपहा, विसम्भरपुर, कोल्हुआ, मठिया, भुदेवपुर, मुरली पट्टी, खदही, डेलिहवा, रजवाबर, जोकवा फाजिलनगर तक लोग जाते हैं।
विज्ञापन

इसी मार्ग पर खदही चौराहा है, जहां हरी सब्जियों का थोक बाजार लगता है। यहां से महाराजगंज व देवरिया से भी व्यापारी सब्जी खरीदने आते हैं। पुलिया धंसने से लोगों को अधिक दूरी तय कर दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान नंदलाल कुशवाहा, विभूति कुशवाहा, सुरेंद्र यादव, अनिल कुशवाहा, मनोहर कुशवाहा, अमरनाथ कुशवाहा, मुनेब कुशवाहा, मनोज खरवार, सीताराम यादव, शुभनारायन कुशवाहा, राजेश राजभर, पिंटू कुशवाहा ने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। इस संबंध में आरईएस अभियंता अशुतोष अरोरा ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं हैं। यदि पुलिया धंसी है तो मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed