फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demonstration of people angry over non-repair of pipe

Kushinagar News: पाइप की मरम्मत नहीं होने से नाराज लोगों का प्रदर्शन

Fri, 24 Jan 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of people angry over non-repair of pipe
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के माघी कोठिलवा गांव के बैरागी टोला पर जल निगम की तरफ से पानी सप्लाई के लिए लगाया गया पाइप लीक होने से आरसीसी सड़क पर पानी बह रहा है।
विज्ञापन

प्रतिदिन लोग कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सूचना देने के बाद भी जब मरम्मत नहीं हुई तो बृहस्पतिवार को लोगों ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई।
भैरोगंज बाजार से पड़ोसी राज्य बिहार को जोड़ने वाली मेन सड़क के बगल से जल निगम की तरफ से पानी सप्लाई के लिए पाइप लगाई गई है। बैरागी टोला के भोला कुशवाहा के घर के सामने पाइप लिक हो जाने के कारण पानी आरसीसी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

इस वजह से सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। कीचड़ में फीसल कर साइकिल व बाइक सवार गिरकर चोटिल होते रहते हैं। गांव के लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम विभाग की उदासीनता के कारण इस टोले पर अभी तक किसी को कनेक्शन नहीं दिया गया है और जगह-जगह टोटी नहीं लगी है। इस कारण किसी के यहां पानी की सप्लाई नहीं मिलती है। बिहार से बालू लदी गाड़ियों का आना-जाना इसी सड़क से होता है।
प्रदर्शन करने वालों में पप्पू कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, भोला कुशवाहा, महंगू कुशवाहा, गुड़िया देवी, ज्ञांती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed