फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demonstration of people angry due to power supply interruption

Kushinagar News: बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों का प्रदर्शन

Sun, 09 Jun 2024 05:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of people angry due to power supply interruption
छितौनी में प्रदर्शन करते लोग।
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में लगातार 10 दिनों से बंद विद्युत सप्लाई से तंग ग्रामीणों का सब्र शनिवार की शाम टूट गया। नाराज लोगों ने बेलवनिया गांव में एनएच-28 बी पनियहवा पड़रौना मार्ग को जाम कर दिया। देर रात पहुंचे एसओ हनुमानगंज अजय पटेल ने बिजली विभाग के एसडीओ व जेई को बुलाकर टूटे तार की मरम्मत कार्य शुरू कराया। उसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन



सतही तूफान के बाद थाना क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बेलवनिया के लोग शनिवार की देर शाम हाईवे को जाम प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचे एसओ अजय पटेल ने बिजली विभाग के जेई व एसडीओ को मौके पर बुला और लोगों से रास्ता खाली करने को कहा लेकिन लोग तत्काल बिजली देने की मांग करने लगे। दो घंटे तक चले मान-मनव्वल के बाद एसडीओ ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने तथा रविवार सुबह तक बिजली सप्लाई देने का लिखित आश्वासन दिया। उसके बाद हाईवे से ग्रामीण हटे और आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed