{"_id":"61291cdc8ebc3e61d730bb76","slug":"demonstration-demanded-road-construction-kushinagar-news-gkp406994879","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की
विज्ञापन
प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की
सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जंगल बनवीरपुर गांव के शिवमंदिर टोला में रहने वाले लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर मांगों के पक्ष में नारेबाजी की। इसमें लोगों ने नाराजगी जताते हुए गांव की क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे गांव के लोगों ने कहा कि गांव में आने-जाने वाली सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। टोले की मुख्य सड़क पर जलभराव होने से लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित है। सड़क निर्माण के लिए गांव के लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं। हालत यह है कि बाजार और विद्यालय जाने तक के लिए भी कोई सही रास्ता नहीं बचा है। गांव में एंबुलेंस व अन्य वाहन भी नहीं पहुंच पाती। सड़क बनाने के लिए सीएम से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों तक पत्र लिखा गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेताया कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विश्वनाथ खरवार, अमेरिका गुप्ता, राजदेव कुशवाहा, नथुनी गुप्ता, शालू आदि मौजूद रहे।