{"_id":"66a81919b54ab02aff090b0d","slug":"demonstration-at-se-office-against-power-cut-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-120742-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिजली कटौती के विरोध में एसई कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिजली कटौती के विरोध में एसई कार्यालय पर प्रदर्शन
Tue, 30 Jul 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
कसया। बिजली कटौती से नाराज सपा नेताओं ने सोमवार को एसई कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। एसई को मांग पत्र देकर तीन दिनों में बिजली कटौती से निजात नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान बिजली उपकेंद्र और कार्यालय में तैनात कर्मचारी इधर उधर खिसक गए।
राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी ने कहा कि बिजली कटौती, फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या से लोग तंग आ चुके हैं। दिन में ट्रिपिंग और फाल्ट के चलते लोगों को सुचारु रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। आधी रात के बाद शहरी इलाके में बिजली आपूर्ति हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में फाल्ट को ठीक करने में 24 से 30 घंटे लग रहे हैं। शिकायत करने पर बिजली निगम के जिम्मेदार मैन पावर की कमी बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। कारोबार और दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं की शिकायतों को बिजली निगम के अफसर गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से आम जनता परेशान हैं। एसई को दिए गए मांग पत्र में कहा गया कि विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर में आने वाले कसया, भुजौली, सोहसा, मठिया, टेकुआटार, साखोपार, कुबेरस्थान, सपहां गोपालगढ़, पिपराझाम बिजली उपकेंद्रों से जुड़े शहर के अलावा 300 से अधिक गांव के लोगों को बिजली तय शेड्यूल के हिसाब से नहीं मिल रही है। जिन गांवों में बिजली पहुंच रही है। वहां के लोगों को लो वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही है। इसमें सुधार नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता जनहित में उग्र आंदोलन करेंगे,जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, अमेरिकन खरवार, लल्लन चौधरी, अभय यादव, सनौवर अंसारी, सुदामा प्रसाद, ताहिर अली, सचिन कुमार, सुनील, आशुतोष यादव, राज यादव, भरत सिंह, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।