फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demolition and firing at Swami Prasad's election office

Kushinagar News: स्वामी प्रसाद के चुनाव कार्यालय पर तोड़फोड़ और फायरिंग

Sat, 25 May 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Demolition and firing at Swami Prasad's election office
कसया में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद थाने पहुंचे कार्यकर्ता। 
कसया। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के चुनाव कार्यालय पर बृहस्पतिवार की देर रात तोड़फोड़ और तमंचे से फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने चार नामजद व 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर स्वामी प्रसाद मौर्य के एक समर्थक और 10 अज्ञात के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

राशोसपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य का कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के कसया-पडरौना मार्ग पर स्थित नवीन सब्जी मंडी के समीप चुनाव कार्यालय है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की देर रात कुछ मनबढ़ों ने उनके चुनाव कार्यालय पर गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया और अंदर दाखिल होकर अन्य सामानों को तोड़फोन कर नष्ट कर दिया। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी व गुलाब चंद मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर मनबढ़ों पर तोड़फोड़ और तमंचा से फायरिंग का आरोप लगाते हुए रात में ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाने के भीतर जमे समर्थकों और पुलिस के बीच भी कहासुनी हुई। रात के वक्त हुई इस घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। अगले दिन शुक्रवार की सुबह आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी की तहरीर पर आरोपी रोहित मद्धेशिया, राहुल मद्धेशिया, आमिर खान व अभय शुक्ल उर्फ प्रिंस और 20 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के रोहित मद्धेशिया की तहरीर पर पुलिस ने नामजद गुलाब चंद मौर्य निवासी हंडिया प्रयागराज के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

0
दोनों पक्षों की ओर से इस मामले में तहरीर दी गई है। एक पक्ष की तहरीर पर चार नामजद और 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला कहासुनी के बाद मारपीट का प्रतीत हो रहा है। मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। -कुंदन सिंह, सीओ-कसया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed