{"_id":"66eccb4097ceb32354091f76","slug":"demand-to-vacate-the-land-of-crematorium-and-chhath-ghat-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-123392-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: श्मशान और छठ घाट की जमीन खाली कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: श्मशान और छठ घाट की जमीन खाली कराने की मांग
Fri, 20 Sep 2024 06:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के रायपुर गांव के लोगों ने श्मशान और छठ घाट की भूमि पर कब्जे के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने तहसील प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे गांव के विनोद, पुजारी, रंजीत, सूर्य लाल, रविंद्र, गोबरी, अमर, शीतल, गोविंद, नीरज ने कहा कि गांव के बगल से बहने वाली छोटी गंडक नदी के तट पर श्मशान व छठ घाट के अलावा खाली पड़ी जमीन का उपयोग चारागाह के रूप में होता रहा है। मंगलवार को उस भूमि को अपना बताकर गांव के एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर से जुताई कर कब्जा कर लिया। गांव के लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने कानूनगो का आदेश दिखाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि किस आधार पर कब्जा किया गया है। इसकी जानकारी राजस्व विभाग ने नहीं दी है। इससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर भूमि की जुताई करने पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम खड्डा ऋषभ पुंडरी ने बताया कि मामले की जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।