{"_id":"683df57601c845d388025355","slug":"demand-to-remove-encroachment-from-the-road-demonstration-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-138660-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, प्रदर्शन
Tue, 03 Jun 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय तहसील क्षेत्र के पिपरा घाट के देवनारायण टोला के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। डेढ़ सौ घरों के आवागमन के एक मात्र रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि 50 वर्षों से अधिक समय से चल रहे सार्वजनिक रास्ते को कुछ लोगों ने मनमाने ढंग से कब्जा कर आवागमन बाधित कर दिया है। रास्ते से गुजरने वाले लोगों से मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। पिपराघाट के देवनारायण टोला निवासी अजय चौबे, रामजी निषाद, शर्मा निषाद, हरकेश निषाद आदि के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सोमवार को तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रास्ते की बहाली की मांग कर पत्रक एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ पुंडीर को सौंपा। ग्रामीणों ने इस मामले में रविवार को सेवरही पुलिस को शिकायती पत्र भी सौंपा है।