फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand to change transformer, consumers demonstrated

ट्रांसफार्मर बदलने की मांग, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 18 Aug 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Demand to change transformer, consumers demonstrated
ट्रांसफार्मर बदलने की मांग, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रहसू बाजार। स्थानीय बाजार में बीते एक सप्ताह से जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका है। इससे उमस भरी गर्मी से परेशान उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि स्थानीय बाजार समेत आस-पास के बिजली उपभोक्ताओं को आपूर्ति के लिए बाजार में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। क्षमता से अधिक लोड होने के चलते करीब एक सप्ताह पहले यह ट्रांसफार्मर जल गया। लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का कहा कि एक सप्ताह से बिजली नहीं है। इससे व्यापारियों का व्यवसाय चौपट हो गया है। बिजली निगम के टोल-फ्री नंबर पर ट्रांसफार्मर के लिए संपर्क किया गया तो जवाब नहीं मिला। प्रदर्शन के दौरान रामअवध वर्मा, महेंद्र जायसवाल, बाबूलाल गुप्ता, अशोक सिंह, गंगा प्रसाद, रामप्रवेश यादव, जयनाथ सिंह, राजेश मद्धेशिया, डॉ. हरेंद्र, ध्रुव प्रसाद, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। इस संबंध में फाजिलनगर के जेई संदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने से दिक्कत हो रही है। बृहस्पतिवार की शाम तक ट्रांसफार्मर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed