{"_id":"646d008820dec7494b040fc6","slug":"demand-for-train-in-tamkuhi-road-kushinagar-news-c-7-1-178408-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पैसेंजर ट्रेन को विस्तारित कर गोरखपुर तक चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पैसेंजर ट्रेन को विस्तारित कर गोरखपुर तक चलाने की मांग
Tue, 23 May 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
रात में 11 बजे से सुबह दस बजे तक नहीं है कोई ट्रेन
कस्बा के व्यापारियों ने पूर्वोत्तर रेल महाप्रबंधक को भेजा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड से गोरखपुर जाने के लिए रात 11 बजे से सुबह 10 बजे तक कोई ट्रेन नहीं है। इससे इन समय के बीच गोरखपुर जाने वाले लोगों को प्राइवेट सवारी से अधिक रुपये खर्च कर गोरखपुर की यात्रा करनी पड़ती है।
क्षेत्र के व्यापारी और अन्य लोगों ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर सुबह थावे से कप्तानगंज और कप्तानगंज से थावे तक संचालित पैसेंजर ट्रेन संख्या 05189/05190 को विस्तारित कर गोरखपुर तक संचालित करने की मांग की है।
पूर्वोत्तर रेल महाप्रबंधक को भेजे गए मांगपत्र में क्षेत्र के व्यापारी नेता मायाशंकर निर्गुणायत, दिवाकर दत्त निर्गुणायत राहुल सोनी, प्रभात मिश्र, अभिषेक शुक्ल आदि लोगों ने कहा कि तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन यूपी-बिहार बाॅर्डर क्षेत्र का महत्वपूर्ण व्यवसायिक केंद्र है।
विज्ञापन
यहां से नियमित सैकड़ों यात्री ट्रेन से आवागमन करते हैं। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर छह जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। लेकिन रात में 11 बजे से सुबह दस बजे तक गोरखपुर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। पूर्वोत्तर रेलवे ने बीते 18 जनवरी से 05189/05190 पैसेंजर ट्रेन का संचालन थावे से कप्तानगंज तक शुरू किया है।
यह ट्रेन करीब दस तमकुहीरोड और दो से तीन बजे के बीच गोरखपुर पहुंचती है। इस समस्या को देखते हुए यदि थावे से कप्तानगंज और कप्तागंज से थावे तक संचालित ट्रेन संख्या 05189/ 05190 को कप्तानगंज से विस्तारित कर गोरखपुर तक संचालित कर दी जाए तो क्षेत्र के यात्रियों की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इन लोगों ने इस समस्या को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन गोरखपुर तक करने की मांग की है।