{"_id":"6966a932ef18fb18ab05af3e","slug":"demand-for-payment-of-outstanding-dues-for-sugarcane-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-152689-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ना का बकाया भुगतान कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ना का बकाया भुगतान कराने की मांग
Wed, 14 Jan 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। छितौनी सहकारी गन्ना समिति की चेयरमैन निर्मला सिंह ने मंगलवार को जिलाधिकरी को पत्र देकर गड़ौरा चीनी मिल का किसानों का बकाया समय से भुगतान कराने की मांग की है। कहा कि मिल देरी से चलना शुरू हुआ था, जिससे किसानों की गेंहू की बुआई समय से नहीं हो पाई है। अत्यधिक पर्ची देने से क्रय केन्द्रों पर जाम लगा हुआ है गन्ने का उठान समय से नहीं हो पा रहा है।
किसानों की पर्चियां हायल हो चुकी हैं। मिल के तरफ से हायल पर्ची नहीं बनाने का निर्देश दिया गया है, जिसके वजह से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना मिल को 14 दिनों भुगतान करना है लेकिन मिल प्रबंधन की लापरवाही के चलते समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है।