फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for impartial investigation into the ruckus in the hospital

Kushinagar News: अस्पताल में बवाल की निष्पक्ष जांच की मांग

Wed, 27 May 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Demand for impartial investigation into the ruckus in the hospital
सुकरौली। सीएचसी देवतहा में पांच मई को सर्पदंश से युवक की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजन और ग्रामीण अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही और शराब के नशे में इलाज करने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत वर्मा के तहरीर पर 11 नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा निवासी विजेंद्र सिंह के अनुसार, उनके पुत्र नितेश सिंह को पांच मई को सांप ने काट लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी देवतहा लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि अस्पताल में युवक को काफी देर तक लाइन में खड़ा रखा गया और समय पर समुचित इलाज नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि ड्यूटी पर मौजूद कुछ कर्मचारी शराब के नशे में थे और बिना सही परीक्षण के कई इंजेक्शन लगाए गए। हालत गंभीर होने के बावजूद युवक को समय रहते रेफर नहीं किया गया। बाद में गोरखपुर एम्स ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में शव रखकर घंटों हंगामा किया था। मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत वर्मा की तहरीर पर 11 नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed