फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for extension in time of Lalkuan-Howrah special train

Kushinagar News: लालकुआं-हावड़ा स्पेशल ट्रेन के समय विस्तार की मांग

Sat, 31 Aug 2024 05:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 31 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Demand for extension in time of Lalkuan-Howrah special train
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रूट पर तीसरी बार समय विस्तार पर चल रही लालकुआं-हावड़ा स्पेशल ट्रेन अंतिम फेरा पूरी कर शनिवार से बंद हो जाएगी। पहली बार इस ट्रेन को 25 अप्रैल से 28 जून तक के बीच 10 फेरे के लिए, दूसरी बार 11 जुलाई से 25 जुलाई तक तीन फेरे के लिए और तीसरी बार 1 से 30 अगस्त के बीच 5 फेरे के लिए मंजूरी मिली थी। इस ट्रेन की उपयोगिता को देखते हुए लोगों ने पूर्वोत्तर रेलवे से इस ट्रेन का परिचालन जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन

गर्मी में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर इस साल पहली बार 25 अप्रैल से 28 जून के बीच लालकुआं-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को 10 फेरे चलाई गई थी। यात्रियों की मांग पर दूसरी बार 11 जुलाई से 25 जुलाई और तीसरी बार पहली अगस्त से 30 अगस्त के बीच 5 फेरे चलाने की मंजूरी दी थी। तभी से लालकुआं-हावड़ा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं से और प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से चल रही है। अब यह ट्रेन अंतिम फेरे में शुक्रवार को सुबह तमकुहीरोड पहुंची तो स्टेशन काफी गुलजार रहा। शनिवार को वापसी के बाद अंतिम फेरा पूरी कर बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के अशोक कुमार वर्मा,मुकेश कुमार, रामनरेश कुशवाहा,राहुल सोनी, राजेश कुशवाहा आदि का कहना है कि उत्तराखंड औद्योगिक व कृषि क्षेत्र प्रधान राज्य है और देवस्थान के रूप में भी जाना जाता है। वहां इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में कामगार व दर्शनार्थी बराबर आते-जाते रहते हैं। इस ट्रेन से यात्रियों को उत्तराखंड के साथ बंगाल की यात्रा में सहूलियत मिल रही थी। इस ट्रेन को आगे भी चलाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed