फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for crisp notes increased during wedding season, shortage in banks, bundles available outside

Kushinagar News: सहालग में कड़क नोटों की मांग बढ़ी, बैंक में शार्टेज, बाहर में मिल रही गड्डी

Wed, 23 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demand for crisp notes increased during wedding season, shortage in banks, bundles available outside
जार में बिक रही रुपये की माला। संवाद 
पडरौना। सहालग में बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। शादियों में शहनाई के बीच वर-वधू समेत अन्य रिश्तेदारों को देने के लिए नए नोटों की गड्डी की मांग भी बढ़ गई है, लेकिन बैंक में नए नोट नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। इसलिए बाजार से ब्लैक में अधिक कीमत चुकाकर नए नोट ले रहे हैं। सहालग शुरू होते ही बैंकों से 10, 20 व 50 रुपये के नोट नहीं के बराबर मिल रहे हैं। वैवाहिक कार्यक्रमों में इन्हीं नोटों की अधिक मांग रहती है। इसी मांग को देखते हुए धंधेबाज लाभ उठाते हैं। वे 10, 20 और 50 रुपये के नए नोट मनमाने दाम पर बेचते हैं। शहर के गुदरी बाजार में मिले शिवपुर बुजुर्ग के नितेन विश्वकर्मा ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार के घर लड़की की शादी है।
विज्ञापन

कुछ नए नोट की जरूरत थी। इसके लिए बैंक गए तो नहीं मिला। यहां एक व्यक्ति ने उन्हें 10 रुपये के नोट की गड्डी 1400 रुपये में दिलाई है। उन्होंने बताया कि 20 रुपये के नोट की गड्डी 2300 और 50 के नोट की गड्डी 5500 रुपये में उन्हें उपलब्ध कराया है। उनके साथ रहे अनिरुद्ध जायसवाल ने बताया कि शादी के माहौल में नेग देने व जश्न में नोट लुटाने का प्रचलन है। इसकी वजह से लोग छोटे नोटों को प्राथमिकता देते हैं। अपनी खास महक और कड़कड़ाहट की वजह से भी नए नोट पाकर मेहमान खुश हो जाते हैं। इसीलिए शादी विवाह में 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की खासी मांग रहती है।
विज्ञापन

नोटों की माला डेढ़ गुनी महंगी
दूल्हे को पहनाने वाली नोटों की माला भी महंगी हो चली है। दुकानदार लल्लन ने बताया कि 10 रुपये के 10 नोटों की माला 150 से 180 रुपये में, 20 रुपये की 25 नोटों की माला 700 से 800 रुपये और 50 रुपये की 20 नोटों की माला 1200 से 1500 रुपये में मिल रही है। उन्होंने बताया कि बैंक में नए नोट कम मिलते हैं। कटे-फटे नोट बदलने वाले दुकानदारों से ही नोट खरीदने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed