{"_id":"68e6c22f5e208ceca7059653","slug":"demand-for-compensation-for-sugarcane-crop-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146793-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ना फसल के मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ना फसल के मुआवजे की मांग
Thu, 09 Oct 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। तहसील क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि, आंधी से खरीफ की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई को लेकर पूर्व विधायक ने गन्ना मूल्य बढ़ाने और अतिवृष्टि से हुई फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
रामकोला पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने कहा कि गन्ना, धान एवं गेहूं की उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मजदूरों के पारिश्रमिक तथा घटती श्रम क्षमता महंगी सिंचाई, खाद, कीटनाशक और जीविका को लेकर संकट भी उत्पन्न होने लगा है। इस वर्ष न्यूनतम मानसूनी बारिश के कारण किसान फसलों को बचाने के लिए मंहगी सिंचाई के लिए मजबूर हुआ। रासायनिक खाद का संकट झेला तथा जब फसल तैयार होने को हुआ तो एकाएक हुई अतिवृष्टि एवं तेज हवाओं ने गन्ना, धान, मक्का तथा केला की फसलों को खेत में सुला दिया, जिससे उत्पादन 30-40 प्रतिशत कम होने का अनुमान है। उन्होंने कहा इसको देखते हुए राज्य सरकार को क्षतिग्रस्त धान, गन्ना, केला, तथा मक्का फसलों का सर्वे कराकर वाजिब मुआवजा का ऐलान करना चाहिए।