फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for an Inquiry into Irregularities in Development Works

Kushinagar News: विकास कार्यों में धांधली की जांच की मांग

Thu, 28 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Demand for an Inquiry into Irregularities in Development Works
तमकुहीरोड। तिवारी पट्टी ग्राम सभा में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। चार सूत्रीय मांगों को लेकर सुग्रीव जायसवाल ने बुधवार से पंचायत भवन परिसर में बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि दो दिन तक क्रमिक अनशन के बावजूद कोई अधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम सभा में वर्ष 2005 से 2010 के बीच आवंटित आवासों तथा वर्ष 2015 से 2021 के बीच कराए गए शौचालय निर्माण कार्यों में अनियमितता हुई है। निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले आठ माह से अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में जिला स्तर पर गठित जांच कमेटी ने बिना बिल-वाउचर की गहन जांच किए ही औपचारिकता पूरी कर ली थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने 22 अप्रैल को सुग्रीव जायसवाल के नेतृत्व में पंचायत भवन पर अनशन शुरू किया था। उस समय एसडीएम के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि एक माह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुग्रीव जायसवाल ने कहा कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। अनशन स्थल पर कृष्णा वर्मा, अख्तर अंसारी, सुभाष यादव, रईस ठाकुर, पिंटू प्रजापति, शौकत अली, सुदर्शन निषाद, अब्दुल मजीद अंसारी, दिनेश गुप्ता और विजय चौहान समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed