{"_id":"6581f4a0422fd240f70e3e05","slug":"demand-for-action-from-sdm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9581-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसडीएम से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसडीएम से की कार्रवाई की मांग
Wed, 20 Dec 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। क्षेत्र के ढोरही गांव के लोगों ने मंगलवार को सदर एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। लोगों ने गांव की नवीन परती की भूमि पर पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 25 दिसंबर से अनशन किया जाएगा।
इस गांव के निवासी विश्वनाथ, भरत, सूर्यनारायण, श्रीनिवास, विजय, हरेंद्र, खेलावन, राबड़ी, विजय, ललन, पूर्णवासी, बंसती, खिरिया, मुकेश, सुभावती, नंदलाल आदि ने सदर एसडीएम महात्मा सिंह को दिए शिकायत पत्र में कहा कि गांव की नवीन परती की भूमि पर गांव के एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने बगल से निकले सार्वजनिक रास्ते पर नाद रख दिया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गांव के लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो, 25 दिसंबर को बेमियादी अनशन किया जाएगा। संवाद