{"_id":"579b95c64f1c1beb3f21e448","slug":"demand-for-action-against-dr-ayub","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयूब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयूब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
kushinagar
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
मांग
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। सांसद और महंत योगी आदित्यनाथ पर पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब की ओर से की गई टिप्पणी से नाराज हियुवा कार्यकर्ता शुक्रवार को नायब तहसीलदार से मिले। संगठन के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई में मिलने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अयूब के खिलाफ के कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान हियुवा कार्यकर्ताओं में कसया इकाई के अध्यक्ष अमरचंद हिंदुस्तानी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिल गुप्ता, ब्लॉक महामंत्री डॉक्टर विरेन्द्र यादव ने अयूब पर महंत के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि आदित्यनाथ के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी करने वाले डॉक्टर अयूब पूर्वांचल का माहौल खराब कर रहे हैं। हियुवा कार्यकर्ताओं ने अयूब को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अयूब को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में डॉक्टर रामदरस चौहान, बलराम मिश्र, कामता प्रजापति, कन्हैया चौरसिया, कमलेश कुशवाहा, विनोद कुमार गिरी, देशबंधु सिंह, मनोज कुमार प्रसाद, चंद्रकेश गुप्ता आदि शामिल रहे।