{"_id":"69ebe1a59c8ee4608c0f5f63","slug":"deliberation-on-issues-at-the-gram-sabha-on-panchayati-raj-day-kushinagar-news-c-227-1-sdn1035-157114-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पंचायती राज दिवस पर ग्राम सभा में समस्याओं पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पंचायती राज दिवस पर ग्राम सभा में समस्याओं पर मंथन
Sat, 25 Apr 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा गांव में पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें गांव के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा के साथ-साथ ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इस बैठक में ग्राम पंचायत समिति के सदस्यों के साथ स्टेट बैंक औराताल के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने गांव में पेयजल, सड़क, बिजली समेत विभिन्न मूलभूत समस्याओं को उठाया, जिन पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर बैंक कर्मियों ने ग्रामीणों को बढ़ते साइबर और बैंकिंग फ्रॉड के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अज्ञात कॉल, ओटीपी साझा करना और फर्जी लिंक पर क्लिक करना धोखाधड़ी का प्रमुख कारण बन रहा है। ऐसे में सतर्क रहकर ही इनसे बचा जा सकता है।
ग्राम प्रधान दिनेंद्र दत्त यादव ने कहा कि ग्राम सभा ऐसे मंच हैं, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे रख सकते हैं और उनके समाधान की दिशा तय की जाती है। उन्होंने सभी से ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक में ग्राम रोजगार सेवक घनश्याम, पंचायत चौकीदार विजय प्रताप सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।