{"_id":"691248d34ff69c494f066a34","slug":"delhi-on-alert-after-blast-investigation-intensified-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148740-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दिल्ली में विस्फोट के बाद अलर्ट, जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दिल्ली में विस्फोट के बाद अलर्ट, जांच तेज
Tue, 11 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर तैनात एसओ जटहा। स्रोत-सोशल मीडिया
कुशीनगर। दिल्ली के लाल किला के पास एक कार में विस्फोट होने के बाद सोमवार की शाम को एसपी ने जिले में अलर्ट कर दिया। बिहार को जोड़ने वाले बार्डर के अलावा शहर, बुद्ध स्थल कुशीनगर और एयरपोर्ट पर पुलिस सक्रिय कर दी गई। बार्डर से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग देर रात तक चली। इसकी मॉनिटरिंग सर्किल के सीओ खुद करते नजर आए। पडरौना शहर के गांधी चौक, कठकुईया मोड़, छावनी, रामकोला रोड के अलावा कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एसरपोर्ट और जिले के पर्यटन स्थलों पर पुलिस भ्रमणशील रही। मंगलवार को बिहार प्रांत के जिले से सटे पश्चिमी चंपारण में दूसरे चरण का चुनाव होने के कारण सीमा बिहार पुलिस ने सोमवार की शाम को सील कर दिया। जिले के खड्डा, हनुमानगंज और पडरौना कोतवाली पश्चिमी चंपारण जिले से जुड़ा है।
इन थानों की पुलिस शाम से ही सक्रिय रही। हालांकि जिले के माहौल सामान्य रहा। इसके अलावा प्रशासनिक अमला भी गांव से लेकर शहर तक अपने नेटवर्क के माध्यम से जानकारी लेने में व्यस्त दिखा। मंगलवार को पूरे दिन जिले से होकर पश्चिमी चंपारण जाने वाले रास्ते पर जिले की पुलिस की भी निगरानी रही। एसपी केशव कुमार ने बताया कि पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।