{"_id":"5766e2eb4f1c1b686611bbae","slug":"delays-on-road-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग निर्माण में देरी पर एक्सईएन को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग निर्माण में देरी पर एक्सईएन को फटकार
Kushinagar
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगली पट्टी गांव में रविवार को चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनने के बाद पिपराघाट बंधे का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने सड़क निर्माण में देरी के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। चौपाल में भी डीएम ने अफसरों को विकास कार्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
सेवरही विकास खंड के गांव रकबा जगंली पट्टी स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम शंभु कुमार ने पेयजल, शौचालय, समाजवादी पेंशन, विधवा, वृद्धा व विकलांग पेंशन, राशन वितरण प्रणाली, मनरेगा आदि मामलों में हो रही कार्रवाई की जानकारी ली। गांव के मनमोहन सिंह ने दूषित पेयजल का मुद्दा उठाया, जिसका सही जवाब न दे पाने पर डीएम ने जल निगम के जेई को फटकार लगाई और दो दिन के अंदर गांव के सभी 29 हैंडपम्पों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
यशोदा देवी ने समाजवादी पेंशन, सोना देवी ने विधवा पेंशन, लालजी सिंह ने वरासत और चम्पा देवी ने शौचालय निर्माण का मुद्दा उठाया। शौचालय निर्माण की सूची में अनुसूचित जाति के पात्र लोगों का नाम न होने पर डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को नई सूची बनाने की हिदायत दी। चौपाल खत्म कर डीएम बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ पिपराघाट में 42.53 करोड़ की लागत से बन रही सड़क एवं बांध के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क निर्माण में देरी के चलते उसके बचाव के लिए बाढ़ खंड की तरफ से कराया जाना वाला कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस पर डीएम ने फोन से एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को फटकार लगाते हुए कार्य जल्दी पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम रामकेवल तिवारी, एसडीएम तमकुहीराज गणेश प्रसाद सिंह, तहसीलदार रामसुधार, बीडीओ सेवरही सतीश कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी, एडीओ पंचायत सेवरही रामअशीष गौतम सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।