{"_id":"68a23511cbebb89af80d0b70","slug":"delay-in-construction-of-overbridge-and-underpasswill-have-to-face-the-problem-of-traffic-jam-kushinagar-news-c-7-gkp1057-1039780-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण में देरी...अभी झेलनी पड़ेगी जाम की दुश्वारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण में देरी...अभी झेलनी पड़ेगी जाम की दुश्वारी
Mon, 18 Aug 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
पडरौना के सुभाष चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास। संवाद
पडरौना। शहर के कोतवाली रोड स्थित रेलवे ढाले पर करीब पांच माह से अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य की गति धीमी है। यहां अभी तक गड्ढा खुदाई का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। वहीं शहर के नोनिया स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित आरओबी निर्माण का रास्ता भी बीते मई में साफ हो गया था, लेकिन इसका अभी तक निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया गया है।
इसके चलते शहर में हर दिन जाम की समस्या से परेशान लोगों को अभी आगे काफी समय तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। शहर के बीच से होकर कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग गुजरता है। रेल लाइन के दोनों तरफ बसी आबादी को आगवामन में परेशानी न हो इसके लिए शहर के बीच पड़ने वाले इस रेललाइन पर छह स्थानों पर रेलवे की तरफ से समपार फाटक बनाया गया है। इस रेल मार्ग पर एक एक्सप्रेस और सवारी गाड़ी समेत कुल छह ट्रेनों का संचालन होता है।