{"_id":"69e2986e41a2e5eafb0ae7c3","slug":"defeating-dhanauji-the-mogalpura-team-won-the-tournament-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158246-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धनौजी को हराकर मोगलपुरा की टीम ने जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धनौजी को हराकर मोगलपुरा की टीम ने जीती प्रतियोगिता
Sat, 18 Apr 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
मोगलपुरा में आयोजित क्रिकेट प्रश्योगिता में विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि।स्रोत-सोशल मीडिया
उजारनाथ। मोगलपुरा पंचायत भवन परिसर में आयोजित नाइट दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार की रात फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें धनौजी की टीम को पराजित कर मोगलपुरा की टीम विजेता घोषित हुई। विजेता और उपविजेता टीम को आयोजन समिति ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। समसेर क्लब धनौजी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 60 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोगलपुरा की टीम ने नौ विकेट खोकर 61 रन बनाकर मैच जीत लिया। मोगलपुरा टीम के राहुल को सर्वाधिक रन बनाने पर “मैन ऑफ द मैच” चुना गया, जबकि धनौजी टीम के उस्मान को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
अंत में मुख्य अतिथि इबरार अंसारी और विशिष्ट अतिथि अमरजीत ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी समेत अन्य उपहार देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान रफीक अली, सफरुद्दीन, नबीजान, अलियास, अलीराज, असलम, रियाजुद्दीन, नजीर, सराजुल, शाहिद अंसारी, अहमद हुसैन, सुफियान, समीउल्लाह, जीसान अहमद, रिजवान, असहद अली, मैनुद्दीन, हैदर अली, मोहित, अरफात, जाहिद, अमजद, अब्दुल, सीटू ठाकुर, प्रेम आदि मौजूद रहे।