फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deer injured by dogs, villagers rushed to hospital

हिरण को कुत्तों ने किया जख्मी, ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Deer injured by dogs, villagers rushed to hospital
अमर उजाला ब्यूरो रामकोला। थाना क्षेत्र के भठई खुर्द में बृहस्पतिवार की शाम छह बजे कहीं से भटक कर आए एक हिरन को कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया। खेत से लौट रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो कुत्तों को भगाकर हिरन को बचाया। रामकोला पुलिस के सहयोग से हिरन को पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम प्रधान जनार्दन यादव ने बताया कि कुत्तों के हमले से हिरन गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है। उन्होंने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस कर्मियों ने तत्काल हिरन को अपने गाड़ी से रामकोला पशु अस्पताल पहुंचाया। वन विभाग के अफसरों को भी जानकारी दी गयी है। इस सम्बंध में रामकोला एसओ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जंगल से भटककर हिरन के आने की जानकारी है। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed