{"_id":"6a2482be5d956d98730f29e2","slug":"deer-carcass-found-in-field-panic-over-suspected-leopard-attack-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-161261-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खेत में मिला हिरन का शव, तेंदुए के हमले की आशंका से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खेत में मिला हिरन का शव, तेंदुए के हमले की आशंका से दहशत
Sun, 07 Jun 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
कटाई भरपुरवा गांव के रेता में मृत हिरन को कब्जे में लेती वन विभाग की टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के रेता क्षेत्र में शनिवार सुबह गन्ने के खेत में हिरन का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हिरन को तेंदुए ने शिकार बनाया है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद हिरन का शव रेंज कार्यालय ले गई। गांव से सटे बिहार के परसौनी में एक सप्ताह से तेंदुए का आतंक है। उसको पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है, लेकिन अब तक उसको पकड़ा नहीं जा सका है। लोगों का कहना है कि तेंदुआ कटाई भरपुरवा गांव के रेता क्षेत्र में घूम रहा है।
कटाई भरपुरवा के किसान संदीप कुशवाहा शनिवार सुबह गन्ने के खेत में कार्य कराने पहुंचे थे। उन्हें खेत में किसी जानवर की कटी पूंछ दिखाई दी। जब वह आगे बढ़े तो खेत में एक हिरन मृत अवस्था में पड़ा मिला। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच-पड़ताल के बाद हिरन के शव को पोस्टमार्टम एवं अन्य प्रक्रिया के लिए ले गए।
ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले भी आसपास के खेतों में किसी जंगली जानवर के अवशेष दिखे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र बिहार सीमा से सटा होने से आशंका है कि तेंदुआ जंगल या सीमावर्ती इलाके से निकलकर यहां पहुंचा और हिरन का शिकार किया। किसान संदीप कुशवाहा ने बताया कि शव की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि किसी हिंसक जंगली जानवर ने हमला किया है। कटाई भरपुरवा से सटे बिहार के परसौनी गांव में कई दिनों से तेंदुए की गतिविधियों की सूचना मिल रही है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वहां पिंजरा भी लगाया है। ऐसे में हिरन की मौत के बाद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
-
सीमा पार से आ रहा तेंदुआ, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
सीमावर्ती गांवों में तेंदुए की दस्तक की चर्चाएं लगातार बढ़ रही हैं। बिहार के परसौनी गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के बाद से आसपास के गांवों के लोग सतर्क हैं। कटाई भरपुरवा में हिरन का शव मिलने के बाद ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इन दिनों अधिकतर लोग सुबह और शाम खेतों में काम करने जाते हैं। यदि क्षेत्र में वास्तव में तेंदुआ सक्रिय है तो मानव और पशुओं की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने, कैमरा ट्रैप लगाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है। वहीं वन विभाग का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हिरन की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
-
सूचना पर टीम भेजी गई थी। मृत हिरन के शव को रेंज कार्यालय मंगाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। प्रथम दृष्टया तेंदुए के हमले से मौत होने की आशंका है। -अमृता चंद, रेंजर खड्डा