फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deed of land got done, Rs 10 lakh grabbed

Kushinagar News: जमीन का करा लिया बैनामा, 10 लाख रुपये हड़पे

Sun, 12 Nov 2023 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Deed of land got done, Rs 10 lakh grabbed
- कसया के सेमरा धूसी गांव का है मामला, कोर्ट ने दिया केस दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन



पडरौना। कसया के सेमरा धूसी गांव में जमीन का बैनामा कराने को लेकर विक्रेता का 10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इसमें न्यायालय की तरफ से कसया के एसओ को केस दर्ज करने का आदेश मिला है।

सेमरा धूसी गांव के रहने वाले अमीन ने कसया सिविल कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिए गए दावे में बताया है कि निजी काम के लिए उन्हें पैसे की आवश्यकता थी। उन्होंने अपनी दो डिस्मिल जमीन बेचना चाहते थे। कसया के डिघवा परसौनी के रहने वाले एक व्यक्ति के माध्यम से इसी बकनहा गांव निवासी राजेश गुप्ता से जमीन को ग्यारह लाख रुपए में बेचने पर बात हुई। चार अक्तूबर को 11 बजे ये लोग मददगार और गवाह को लेकर कसया स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। तय कीमत पर विक्रेता अमीन बैनामा दस्तावेज पर हस्ताक्षर बना दिया। उसके बाद उसे केवल एक लाख रुपये नकद मिला। बाकी के दस लाख रुपये में 5 लाख रुपये खाते में डालने के लिए खाता संख्या लिया और पांच लाख रुपये दाखिल खारिज के बाद देने को कहा। आरोप है कि बिचौलिए ने क्रेता से 5 लाख रुपये नकद लेकर एक गवाह के खाते में डाल दिया। विक्रेता के बार-बार पैसे मांगने पर बहाना बनाते रहे कि गवाह के खाते में कुछ समस्या आ गई है। धोखे में रखकर जमीन का नामांतरण भी करा लिया। विक्रेता के पैसे मांगने पर बिचौलिए ने एक दस्तावेज भी बना दिया, जिसमें 30 सितंबर को पैसा देने की बात हुई। विक्रेता तय समय पर जब पैसा मांगने गया तो वे लोग गाली देने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए पैसा देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने कसया थाने में सूचना दी। जब वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो एसपी से शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण में गया। कसया सीओ सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि न्यायालय का आदेश मिला है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed