फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Debt-ridden woman commits suicide

Kushinagar News: कर्ज से परेशान महिला ने की खुदकुशी

Mon, 29 Jun 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden woman commits suicide
जौरा बाजार/जोकवा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र मधुरिया चौहान पट्टी की की 32 वर्षीय अनीता ने खेत के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे झोपड़ी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगाें ने बताया कि महिला के पति जयपुर में नौकरी करते हैं। परिवार पर कुछ लोगों का कर्ज था। इसको लेकर पति से विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

यहां के बलवंत चौहान जयपुर में नौकरी करते हैं। उनकी 32 वर्षीय पत्नी अनीता चार बच्चों के साथ घर पर रहकर खेती-बारी करती थी। रविवार को उनके खेत में धान की रोपाई चल रही थी। उनके बच्चे भी खेत में काम कर रहे थे। करीब 11 बजे अनीता खेत में गई और बच्चों को खाना खाने के लिए घर भेज दिया। दोपहर करीब 12 बजे अनिता ने खेत के पास एक झोपड़ी में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

घर से भोजन कर खेत लौटे बच्चों ने जब मां को नहीं देखा तो उनकी तलाश करने लगे। तलाश करने के दौरान ही बच्चे जब खेत के पास बनी झोपड़ी में पहुंचे तो देखा कि अनीता फंदे से लटकी हुई है। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास खेत में काम कर रहे लोग पहुंच गए। सूचना पर आई मधुरिया चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों ने बताया कि बेटे की जिद पर अनीता ने कुछ माह पहले कुछ लोगों से कर्ज लेकर बाइक खरीदी थी। लोग बार-बार तकादा कर रहे थे। इस बात को लेकर पति से अक्सर पति-पत्नी के बीच फोन पर विवाद होता रहता था। इसी बात से परेशान होकर अनीता ने आत्मघाती कदम उठाया होगा। इस संंबंध में तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष अलोक यादव ने बताया कि महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के मौत के सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।च
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed