फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of a young man who was running to prepare for police recruitment

Kushinagar News: पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवक की मौत

Tue, 02 Apr 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 02 Apr 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man who was running to prepare for police recruitment
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के बेदूपार के मैदान में सोमवार की सुबह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ लगाते समय मौत हो गई। थाना क्षेत्र के खोठ्ठा गांव निवासी श्यामू (26) पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए बेदूपार फील्ड में दौड़ लगा रहा था। उसके साथ दौड़ लगा रहे युवकों के मुताबिक, श्यामू फील्ड का दो चक्कर दौड़ पूरा कर लिया था। इसी दौरान उसे कुछ महसूस हुआ और वह बीच में ही बैठने का प्रयास किया लेकिन अचानक जमीन पर गिर गया। वहां पर मौजूद उसके साथियों ने उसके मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और श्यामू को पीएचसी सुकरौली लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पीएचसी सुकरौली के डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही श्यामू की मौत हो चुकी थी। लोगों के बताए लक्षण के अनुसार हार्ट अटैक आने से मौत हुई है।
विज्ञापन

श्यामू की पत्नी आरती देवी (24) मायके छपरा गांव गई थीं। फोन पर सूचना मिलते ही वह 4 साल के बेटे आदित्य को लेकर मौके पर पहुंचीं। उसके बाद परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया। श्यामू के पिता की मृत्यु करीब तीस साल पहले हो गई थी। वह पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत थे। पिता की मृत्यु के बाद उनकी जगह पर मां इंद्रावती देवी को नौकरी मिल गई। वर्तमान समय में श्यामू की मां हाटा कस्बे की पीएनबी शाखा में कार्यरत हैं। श्यामू का बड़ा भाई सूरज सुकरौली कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक शाखा में कार्यरत है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी आरती को भरोसा ही नहीं हो रहा कि उसका सुहाग उजड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed