फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death

घर से निकले युवक का ट्रैक पर मिला शव

Tue, 30 Mar 2021 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
death
पगार गांव के मिश्रौली टोला का निवासी था युवक, पिता ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज। रात में खाना खाते समय आए फोन के बाद घर से निकले युवक का शव कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर मिला। इस मामले में पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
रामकोला थाना क्षेत्र के पगार गांव के मिश्रौली टोला निवासी सुरेश प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र अवधेश रविवार रात भोजन करने के बाद कहीं चला गया। काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच किसी ने उसका शव मिश्रौली रेलवे क्रॉसिंग के निकट रेललाइन पर पड़े होने की सूचना दी। घरवाले पहुंचे तो शव देखकर विलाप करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अवधेश के पिता सुरेश प्रसाद ने बताया कि रविवार की रात में लगभग नौ बजे अवधेश घर में भोजन कर रहा था। तभी उसके मोबाइल पर फोन आया और खाना छोड़कर रेलवे लाइन की तरफ चला गया। दो घंटे बाद होलिका दहन कर उधर से लौट रहे कुछ युवकों ने शव रेलवे लाइन पर पड़ा देखकर उन्हें सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अगले दिन सोमवार को सुबह घटनास्थल पर अवधेश का टूटा हुआ मोबाइल मिला। सुरेश ने बताया कि अवधेश दो बार विदेश से लौटा था और लॉकडाउन के समय से ही घर पर था। होली के बाद विदेश जाने की तैयारी थी। चार भाइयों मे दूसरे नंबर का था। उसकी बड़ी बहन पुष्पा देवी ने बताया कि अवधेश के शरीर पर चोट के कई निशान थे। इस संबंध में रामकोला थाने के एसओ केपी सिंह ने बताया कि युवक की मौत प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed