{"_id":"5f1339cd8ebc3e9fab3b0a47","slug":"death-in-suspicious-condition-kushinagar-news-gkp3586494166","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर बाजार में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फाजिलनगर निवासी संदीप की शादी सुमही निवासी शीला से सात साल पहले हुई थी। ससुराल पक्ष के अनुसार, शनिवार दोपहर तीन बजे छत से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंचे और पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फाजिलनगर चौकी प्रभारी रामनारायण दूबे ने बताया कि मृतका के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।