फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in suspicious condition

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

Thu, 14 Nov 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
death in suspicious condition
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द गांव की 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में तख्त पर पड़ा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मायके पक्ष के मुताबिक पटहेरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी स्व. दरोगा अंसारी की पुत्री सितारुन की शादी कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द निवासी मुंसफ पुत्र आबिद के साथ 15 वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी तीन बेटियां ही हैं। मंगलवार की शाम करीब 6 बजे सितारुन के मायकेवालों को किसी व्यक्ति से सूचना मिली कि उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। उसका शव घर में एक कमरे में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग आनन-फानन में सितारुन की ससुराल परसौनी खुर्द पहुंचे। कमरे में एक तख्त पर सितारुन का शव पड़ा था। इसके बाद मायके पक्ष के लोग कुबेरस्थान थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओ कुबेरस्थान अरविंद कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed