फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in suspicious condition

संदिग्ध परिस्थितियों में गृहिणी की मौत

Wed, 03 Jul 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
death in suspicious condition
सपहा गांव के हड़खाड़ी टोला में विवाहिता चंदा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके स? - फोटो : KUSHINAGAR
विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, घर छोड़कर भागे ससुराली
विज्ञापन

मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया
पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज किया दहेज हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला/लक्ष्मीगंज। रामकोला क्षेत्र के सपहा गांव के हड़खाड़ी टोले में मंगलवार की रात विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजन घर छोड़ कर फरार हो गए। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यहां के रामबेलास यादव की 28 वर्षीय पत्नी चंदा देवी का शव मंगलवार की रात कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजन घर छोड़कर भाग गए। क्षेत्र के दहाउर गांव निवासी रामछबीला का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी चंदा की शादी क्षेत्र के सपहा गांव के हड़खाड़ी टोला निवासी रामबेलास यादव पुत्र शंभु यादव के साथ की थी। हैसियत के अनुसार, शादी में दान दहेज भी दिया था। चंदा देवी की कोई संतान नहीं है। आरोप लगाया कि दहेज के लिए चंदा को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। मंगलवार रात ससुराल वालों ने चंदा की हत्या कर दी। शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। लोगों ने घटना की जानकारी मायके वालों के साथ पुलिस को दी। रात भर पुलिस शव की रखवाली की। बुधवार सुबह पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पति रामबेलास, जेठानी, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed