{"_id":"5eff21ff8ebc3e42ff642e95","slug":"death-in-rampage-in-land-dispute-kushinagar-news-gkp35677488","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुलदुलिया गांव में जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुलदुलिया गांव में जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
दुलदुलिया निवासी इसराफिल अंसारी (फाइल फोटो)
- फोटो : KUSHINAGAR
दुलदुलिया गांव में जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट में घायल युवक की मौत
बेलवा कारखाना। पटहेरवा थाना क्षेत्र के दुलदुलिया में भाइयों के बीच बंटवारे के विवाद में बड़े भाई की सुसराल से आए लोगों ने छोटे भाई की पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट की वजह से छोटे भाई की हालत नाजुक हो गई। बृहस्पतिवार की रात गोरखपुर के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुलदुलिया गांव के सुल्तान मंसूरी के दो बेटे मैनुद्दीन और इसराफिल अलग रहते हैं। मैनुद्दीन पंजाब में नौकरी करता है और उसकी पत्नी मैतुल निशा घर रहती है। बृहस्पतिवार को जमीन के बंटवारे को लेकर मैनुद्दीन की पत्नी मैतुल निशा का देवर इसराफिल (30) से झगड़ा होने लगा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से समझौता हो गया। आरोप है कि दोपहर दो बजे मैतुल निशा ने अपने मायके कुबेरस्थान थाने के सिकटा में फोन कर अपने भाइयों व भतीजे को बुलवाया और देवर पर बार-बार मारपीट का आरोप लगाया। इसी बीच इसराफिल भी पहुंच गया। आरोप-प्रत्यारोप के साथ दोबारा झगड़ा हो गया। सिर में चोट की वजह से इसराफिल बेहोश हो गया। इसकी जानकारी होने पर पिता व गांव के लोग वहां पहुंचे और इसराफिल को सीएचसी फाजिलनगर ले गए। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज और वहां से लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया। देर रात परिजन गोरखपुर में ही प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए, जहां इलाज के दौरान इसराफिल की मौत हो गई। सुबह परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को खबर दी।
एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर व पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।