{"_id":"5fc297d98ebc3e9bd17da344","slug":"death-in-accident-kushinagar-news-gkp3749352171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी तय कर आ रहे पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी तय कर आ रहे पिता की हादसे में मौत
विज्ञापन

गौरीश्रीराम। देवरिया जिले में बेटी की शादी तय कर घर वापस लौट रहे पिता पटहेरवा थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के पास एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजवाते हुए परिजनों की सूचना दी। जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज भेज दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
गौरी जगदीश गांव के पश्चिम टोला निवासी नागेंद्र पटेल (46) शुक्रवार को लड़की की शादी तय करने देवरिया गए थे। शाम को घर वापस आते समय पटहेरवा थाने क्षेत्र के बेलवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने नागेंद्र की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज जाते समय मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस गांव आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे से संबंधित केस दर्ज कर लिया गया है।