फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death due to shock of rampage

बैकुंठपुर कोठी गांव में भाई-बहन में मारपीट के सदमे से मां की मौत

Sat, 01 Aug 2020 06:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
death due to shock of rampage
बैकुंठपुर कोठी गांव में मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस । - फोटो : KUSHINAGAR
बैकुंठपुर कोठी गांव में भाई-बहन में मारपीट के सदमे से मां की मौत
विज्ञापन

दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी में शनिवार को सुबह तकरीबन 11 बजे भाई-बहन के बीच हो रहे झगड़े के सदमे से 55 वर्षीय मां की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बैकुंठपुर कोठी निवासी बृजकिशोर कुशवाहा की बेटी सरिता ससुराल में विवाद के बाद से मायके में ही रहती है। कहा जा रहा है कि शनिवार सुबह घर में किसी बात को लेकर सरिता का अपनी भाभी से झगड़ा होने लगा। आवाज सुनकर भाई हरेश पहुंचा और बहन सरिता की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची मां मैना देवी (55) सदमे से बेहोश हो र्गइं। कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। विवाद की जानकारी होने पर गांव के लोग जुट गए। किसी ने विशुनपुरा पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसओ बृजेश कुमार मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। घरवालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed