{"_id":"64136269c010e4657100e0d4","slug":"death-due-to-beating-case-against-a-nominee-kushinagar-news-c-7-1-87738-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिटाई से युवक की मौत, एक नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिटाई से युवक की मौत, एक नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
Fri, 17 Mar 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:09 AM IST
सार
थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई जीयन प्रसाद की तहरीर पर सुरेंद्र राजभर पुत्र लोरिक सहित सात अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। अन्य अज्ञात की पहचान में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
कुशीनगर जिले में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के घोरघटिया गांव में मंगलवार देर रात अपने दोस्त से मिलने आए एक युवक को दोस्त व उसके परिजनों ने चोर समझ कर पीट दिया। इससे वह अधमरा हो गया। बुधवार को जब ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में युवक को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर एक नामजद सहित सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव जंगल धर्मपुर विशुनपुरा के चौरिया टोला निवासी अच्छेलाल (28) पुत्र खदेरू मंगलवार की देर रात कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के घोरघटिया गांव निवासी अपने दोस्त सुरेंद्र राजभर के घर गए थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र राजभर और उसके परिजनों ने रात में उसे चोर समझ कर पीट दिया। मारपीट कर अधमरा करके घर के बाहर फेंक दिया। बुधवार को जब ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में युवक को देखा तो कुबेरस्थान पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।