फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deadly attack on councilor, accused absconding

Kushinagar News: सभासद पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

Tue, 28 Nov 2023 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on councilor, accused absconding
- घायल सभासद को दुदही सीएचसी में कराया गया भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या-3 के सभासद पर सोमवार की देर शाम करीब छह की संख्या में लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया और भाग निकले। सूचना मिलते ही विशुनपुरा थाने पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश में जुट गई। घायल सभासद को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया गया।

बताया जा रहा है कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या-3 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर के सभासद फैयाज अंसारी कस्बे में बाजार करने आ रहे थे। देर शाम को पहले से घात लगाए करीब छह की संख्या में लोगों ने पीएम आवास की सूची से नाम कटवाने का आरोप लगाते हुए उनके ऊपर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सभासद पर हमला की खबर मिलते काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इसकी सूचना विशुनपुरा थाने की पुलिस को दी गई। विशुनपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। घायल सभासद का इलाज दुदही सीएचसी में चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed