फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead in election duty staff

मृत कर्मचारियों की भी चुनाव में ड्यूटी

Fri, 17 Feb 2017 11:32 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dead in election duty staff
बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया - फोटो : अमर उजाला
इस बार के विधानसभा चुनाव में मृत और सेवानिवृत्त  स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। ये कर्मचारी संयुक्त जिला चिकित्सालय के हैं। इतना ही नहीं जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट, विभिन्न टेक्निशियन, सभी स्टॉफ नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक का नाम चुनाव ड्यूटी में लगाए गए लोगों की फेहरिश्त में है। ऐसे में मतदान के दौरान अगर कहीं कोई अप्रिय घटना हो जाए तो उस दशा में जिला अस्पताल से स्वास्थ्य सेवा मिलनी मुश्किल हो जाएगी।      
विज्ञापन

जिले में छठे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चार मार्च को होना है। इस बार के चुनाव में संयुक्त जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों को छोड़ करीब सभी स्टॉफ की ड्यूटी लगा दी गई है। इनकी फेहरिश्त में जिला अस्पताल में सिस्टर के पद पर रहीं सरिता राव की ड्यूटी भी लगा दी गई है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस अस्पताल के लैब टेक्निशियन रामजी और सिस्टर नैनतारा भी सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। फिर भी इन का नाम मतदान कर्मियों की लिस्ट में है। संयुक्त जिला चिकित्सालय के जिन स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है, उनमें पीठासीन अधिकारी के रूप में नेत्र परीक्षण अधिकारी, एक्सरे टेक्निशियन, चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट और लैब टेक्निशियन सहित 14 लोगों का नाम है। प्रथम मतदान अधिकारी के तौर पर ईसीजी टेक्निशियन, इलेक्ट्रिशियन, लैब असिस्टेंट, वरिष्ठ सहायक, डेंटल हाइजीनिस्ट समेत नौ तथा मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में जिला अस्पताल की सभी 20 नर्स की ड्यूटी लगी है। मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में, कनिष्ठ सहायक, वार्ड ब्वाय एवं वाहन चालक सहित नौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। 
विज्ञापन

ऐसे में मतदान और उससे एक दिन पूर्व कहीं कोई हिंसक घटना अथवा अन्य कोई अप्रिय घटना हो जाए तो उस आपात स्थिति में लोगों का इलाज होना मुश्किल हो जाएगा। तब उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर करना ही मात्र उपाय होगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर लालता प्रसाद का कहना है कि मृत और सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मियों के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुुका है। इसके अलावा चुनाव में कम स्टाफ की ड्यूटी लगाने के लिए भी लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया था। अब जो बचे रहेंगे, उनसे चुनाव के दरम्यान काम लिया जाएगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed