फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dead boy found hanging from tree

संदिग्ध हाल में पेड़ से लटका मिला शव

Fri, 13 Sep 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
dead boy found hanging from tree
संदिग्ध हाल में पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन

निकट के चौराहे पर सैलून चलाते थे जंगली शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भगवानपुर बुजुर्ग गांव में मझने नाला पुल के पास एक पेड़ पर 40 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका हुआ था। शव मिलने की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नाई की दुकान चलाने वाले जंगली शर्मा के रूप में हुई।

मझने नाला पुल के पास शुक्रवार की दोपहर के समय कुछ लोग खेत की ओर गए तो देखा कि शीशम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। लोगों ने शोर मचाया तो वहां भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी जंगली शर्मा (40) के रूप में हुई। बताया जाता है कि जंगली शर्मा नाई का काम करता था। शुक्रवार की सुबह जंगली ने दुकान भी खोली थी। अहिरौली बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed