फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of youth found in village Siwan

Kushinagar News: गांव के सिवान में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in village Siwan
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पुरवा चंदरपुर की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा नंबर एक के पुरवा चंदरपुर के पास मंगलवार की सुबह 45 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह टहलने गए गांव के लोगों ने चंदरपुर के पूरब सरकारी ट्यूबवेल के नाले में शव देखकर शोर मचाया। वहां एकत्र लोगों ने शव की पहचान पोखरभिंडा गांव के चंदरपुर टाेला निवासी सुरेंद्र राजभर (45) के रूप में की। जानकारी होने पर पहुंचे सुरेंद्र के परिजन बिना पुलिस के पहुंचे ही शव को दरवाजे पर उठा लाए।
विज्ञापन

सूचना पर कप्तानगंज थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह, एसआई देवब्रत राय, हंसराज यादव, दिग्विजय सिंह, चंद्र सेन मौर्य के साथ पहुंचे। पुलिस सुरेंद्र के शव का पंचनामा भरकर थाने ले गई, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि गांव के सिवान में युवक के शव मिलने की सूचना पर पुलिस गई थी। शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


..
रात से ही लापता था सुरेंद्र
गांव के सिवान में सुरेंद्र का शव मिलने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चा थी। लोगों की मानें तो सुरेंद्र सोमवार की रात भोजन कर गांव में घूमने निकला था। मंगलवार की सुबह उसका शव मिला। गांव के लोग हत्या की आशंका जात रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed